Breaking News

नगरा पुलिस ने 17 को किया शांति भंग की आशंका में चालान



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। नगरा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर शांति व्यवस्था में खलल डालने पर 17 अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया।

           थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक संतोष सिंह, राम सकल यादव मय हमराह हेका सूरज गिरी, रमेश सिंह व का सूरज निषाद विश्वनाथ चौरसिया के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों पर शांति व्यवस्था में खलल डालने पर धनेश यादव, उमेश यादव निवासी लौहर थाना सिकंदरपुर, रईस अंसारी निवासी खड़ंगा थाना सिकंदरपुर, रोशन ठाकुर निवासी मनोवीर, संदीप यादव, राम निवास यादव निवासी परसिया रूपपुर, सभापति निवासी अतरौली करमौता, अभय नारायन यादव, पवन यादव, संतोष यादव, सतीश यादव, अनूप यादव, हृदेश राजभर, मोनू राजभर, राम अवध राजभर, अखिलेश कुमार, अभिषेक कुमार निवासीगण तियरा हैदरपुर थाना नगरा को गिरफ्तार कर थाने ले आए और शांति भंग में चालान कर दिया।