Breaking News

सीबीएसई नेशनल खो - खो चैंपियनशिप 2023 : मैनपुरी में सनबीम बलिया के बच्चों ने जीता सिल्वर मेडल





बलिया। अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के बच्चों ने सदा ही गैर जनपदों व प्रदेशों में जाकर सीबीएसई द्वारा आयोजित खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। इस बार सीबीएसई नेशनल खो - खो  चैंपियनशिप 2023 मैनपुरी में आयोजित सनबीम स्कूल के सितारों ने क्रमशः भावना विद्यालय, विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय असम, आई सी ए स्कूल एमपी, न्यू मुंबई सिटी स्कूल मुंबई, गांधी पब्लिक स्कूल उड़ीसा, एस एम स्कूल कलूटी, विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय चेन्नई, विद्या भारती स्कूल मेरठ को पराजित कर फाइनल में एक पॉइंट पीछे रह सुदिति ग्लोबल एकैडमी मैनपुरी से खेलते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
    इस उपलब्धि से संपूर्ण सनबीम परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों के इस उपलब्धि ने अन्य बच्चों के हौसले को भी एक नई उड़ान दी है। विद्यालय के चेयरमैन संजय पांडेय व सचिव अरुण सिंह ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाइयां दी।






    विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यदि मेहनत और लगन हो तो किसी भी बुलंदी को स्पर्श किया जा सकता है और हमारे इन बच्चों ने विभिन्न प्रदेशों के विद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए फाइनल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। हम  आगे के निमित्त उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
      विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने बच्चों और उनकी प्रशिक्षिका प्रीति गुप्ता के योगदान को सराहा व मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे अवसर में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी।