Breaking News

सिर्फ चुनाव वाले राज्यों में ही गैस के क्यों हुए दाम कम,भाजपा की दोहरी नीति को पहचान चुकी है जनता,24 में केंद्र से जाना तय : रौशन सिंह



बलिया।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(आर टी आई)के उपाध्यक्ष रौशन सिंह "चंदन" ने महापर्व छठ पूजा पर सभी माताओं-बहनों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जुमलेबाजी की पराकाष्ठा की हद हो गईं है। केंद्र में पिछले 10 वर्षो से तथा प्रदेश में पिछले 7 वर्षों से भाजपा की सरकार है लेकिन इनको आज तक महसूस नहीं हुआ कि 1000/ रूपये का सिलेंडर पूरे देशवासियों को मिल रहा है लेकिन जैसे ही कांग्रेस वाली प्रदेश सरकारों ने सिलेंडर 500/ में देना शुरू किया तो चुनाव के दिन भाजपा वालों को सद्बुद्धि जाग गई कि मुझे भी देना चाहिए। आनन फानन में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सस्ते दर पर सिलेंडर देने की घोषणा कर दिया।



श्री चंदन ने तीखे शब्दों में कहा कि यदि भाजपा को जनता प्यारी है, सबसे पहले देशवासी है तो आज केंद्र और प्रदेश सरकार को पूरे देश में सस्ते दर पर सिलेंडर देने की घोषणा करने में शर्मा क्यों रही है? हमला करते हुए कहा कि ये भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है, ये जुमलाबाजों की सरकार है।जनता ने इनके दोहरे चरित्र को पहचान लिया है और अब देश से इनकी विदाई करने का मन बना चूकी है।