Breaking News

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम का दो दिवसीय प्रशिक्षण 25 व 26 नवंबर को





बलिया।। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी  कार्यक्रम के अंतर्गत माता बहनों का विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण 25 और 26 नवंबर को शांतिकुंज हरिद्वार के विदुषी देव कन्या बहनों की टोली द्वारा गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया में आयोजित है। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ के प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने दी है।






शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित केंद्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी, ग्रामे ग्रामे यज्ञ-गृहें गृहें देव स्थापनाएं, 40 दिवसीय पूर्ण अनुष्ठान हेतु अखंड जप में भागीदारी व गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (दिनांक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2024) तक में विशेष भागीदारी का निर्धारण भी आयोजन का उद्देश्य है।


         बच्चों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर 

आओ गढें संस्कारवान पीढ़ी प्रोजेक्ट की  2 दिन की कार्यशाला में बालरोग विशेषज्ञ डा. सुधीर श्रीवास्तव बच्चों के उपचार हेतु निशुल्क कैंप भी लगाएंगे। बच्चों अआ निशुल्क इलाज भी कराया जा सकता है।