Breaking News

हार्वेस्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर की चपेट में आने 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

            खारी गांव में शनिवार की शाम हार्वेस्टर से धान की कटाई हो रही थी। गांव के ही मोहित पुत्र झबलू 8 वर्ष हार्वेस्टर के चालक को खाना पहुंचाया करता था। घटना के दिन वह खाना लेकर खेत में पहुंचा। उस समय धान की कटाई हो रही थी। मोहित खाना रख कर कटाई के बाद बचे धान को अपने लिये चुनने लगा।





 इसी बीच वह हार्वेस्टर के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीरावस्था में उपचार हेतु वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पीडित पक्ष से अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाई की जायेगी।