Breaking News

डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय सहित पन्द्रह संपादकों को मिला पत्रकार रत्न सम्मान




राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर अभिव्यक्ति द्वारा अलंकृत किए गए संपादक

प्रयागराज।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मुखपत्र मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा  के संपादक एवं  हिंदी दैनिक पवन प्रभात के प्रधान संपादक डॉ  भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं 14 अन्य संपादकों को  अनिल अभिव्यक्ति संस्था द्वारा पत्रकार रत्न सम्मान 2023 प्रदान किया गया। डॉ उपाध्याय आजादी के आंदोलन के समय के पत्रकारों साहित्यकारों की छत्रछाया में अंकुरित हुए वे पत्रकार व साहित्यकार है, जो सत्य लिखने से तनिक भी नहीं हिचकते है।

      





 उपरोक्त जानकारी अनिल  अभिव्यक्ति के संपादक डॉ अनिल कुमार शर्मा अनिल ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा प्रति वर्ष जन सरोकार से जुड़ी निष्पक्ष  स्वस्थ और निष्पक्ष साहित्यिक पत्रकारिता के लिए  चयनित संपादकों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए  पत्रकार रत्न सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए 15 संपादकों को चयनित किया गया था जिसमें  प्रयागराज के डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय भी शामिल हैं।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय जी को पत्रकार रत्न सम्मान मिलने पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने कहा कि डॉ उपाध्याय जी आजादी के आंदोलन के दिनों की पत्रकारिता की जीती जागती वर्तमान में मिशाल है। इनमे एक तरफ जहां सत्य लिखने का जज्बा है तो दूसरी तरफ इनमे सांगठनात्मक सृजन की अद्भुत क्षमता है। यूंही इनको सम्मान मिलता रहे, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है।