Breaking News

कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मनियर ब्लॉक के दर्जनों गांवो का किया दौरा






 बलिया।। कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंन्दन ने राजनीति का अखाड़ा कहे जाने वाले लखनऊ में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, गरीब मजलूम बेसहारा हर दुख में रहने वाला, नौजवानों का धड़कन मृदुलभाषी 71 लोकसभा सलेमपुर के नेता रौशन सिंह चंदन ने शनिवार को मनियर ब्लॉक के रामपुर दक्षिण, चकफुल, छितौनी, उदयपुर सहित दर्जनों से गांवो का दौरा किया, जहां अपार समर्थन मिला। मिल रहे अपार जन समर्थन को देखकर रौशन सिंह चंदन ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जिनमें देश की जनता नफ़रत को मिटाकर सर्व समाज में भाई चारा पैदा करने वाले नेता का अक्स देख रही है, ने भाजपा सरकार द्वारा खोली गयी नफरत की दुकानों को बंद करा कर मोहब्बत की दुकान को खोल दिया है। इसको देख कर पूरा भारत देश इसकी खुशियां मना रहा है।

 यही नहीं राहुल गांधी आज देश के हर नागरिक के दुख सुख में पहुंच रहे हैं और जनता की समस्या को जान रहे हैं।आज देश की भाजपा की निकम्मी सरकार देश को काफी पीछे ले गई है। श्री गांधी ने कहा है कि मैं देश को पीछे नहीं होने दूंगा,चाहे इसके लिए जो भी मुझे कुर्बानी देनी पड़ेगी दूंगा, कुर्बानी देने की मिसाल तो मेरे खानदान के लोग हैं, कांग्रेस पार्टी के लोग हैं। आज पूरा देश कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में  पूर्ण बहुमत की सरकार इंडिया गठबंधन की ही बनेगी।

श्री चंदन ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा का चुनाव में जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है और पांचो राज्यों में कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। यह नतीजा गठबंधन और इसमें शामिल सभी दलों के कार्यकर्त्ताओ की मेहनत व परिश्रम का नतीजा है।आज के रौशन सिंह चंदन के दौरे के साथ सैकड़ो की संख्या में नौजवान उनके कंधे से कंधे मिलाकर गांव के भ्रमण कर रहे थे और कह रहे थे "चंदन सिंह संघर्ष करो.. हम तुम्हारे साथ हैं"।





रौशन सिंह चंदन ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखा और गरीबों की समस्याओं को सुना। कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो तुरंत गरीबों, किसानो की, व्यापारियों की समस्याओं को दूर कर आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।      वही रौशन सिहं चंदन ने ग्राम पंचायत बड़सरी चकफुल गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू खान के माता जी का इंतकाल सुनकर दरवाजे पर पहुंचे और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में जरूरत पड़ने पर साथ रहने का वादा किया और ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृत आत्मा को जन्नत में ऊंचा से ऊंचा मुकाम मिले उनके घर वालों को सब्र अता फरमाए।