Breaking News

ईस्ट जोनल शतरंज प्रतियोगिता में अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए सनबीम के नौनिहालों ने रचा कीर्तिमान




बलिया।।होनहार बीरवान के होत चिकने पात उक्ती को चरितार्थ किया है बलिया जिले के सनबीम स्कूल के नौनिहाल खिलाड़ियों  ने।उन्होंने अपनी विद्वता का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा कभी भी किसी आयु की मोहताज नहीं होती।


विदित हो कि इस समय सीबीएसई द्वारा  विभिन्न क्लस्टर एवम जोनल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमे अनेकों विद्यालयों के क्रिडार्थियों ने प्रतिभाग किया है। इसी के अंतर्गत  डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल पटना में 28 से 32 अक्टूबर तक जोनल स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे विभिन्न विद्यालयों के साथ सनबीम स्कूल बलिया के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया था।





यह प्रतियोगिता विभिन्न आयुवर्ग में आयोजित थी।विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रमशः अंडर 11 बालक एवम बालिका वर्ग, अंडर 14 बालक वर्ग एवम अंडर 17 बालक वर्ग में प्रतिभाग किया था जिसमे अंडर 11  बालिका वर्ग में में अराध्या यादव, साक्षी, शिवानी और काव्या की संयुक्त टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। इसी क्रम में काव्या ने प्रतियोगिता का बोर्ड प्राइज  जीतकर  सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया।  महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उपरोक्त टीम सबसे कम आयु की टीम थी।

इसके साथ ही अन्य आयुवर्ग के क्रिडार्थियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार ,झारखंड और उत्तरप्रदेश के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग किया था।विद्यार्थियो की सफलता से संपूर्ण विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। 


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि इतनी कम आयु में ही बच्चों ने जोनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय को  अपितु जिले को भी गौरवान्वित किया है। श्री सिंह खिलाड़ियों। की सफलता का श्रेय बच्चों एवम उनके प्रशिक्षक श्री पंकज कुमार सिंह की कड़ी मेहनत और  लगन को दिया है।प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने समस्त खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।