Breaking News

लोक मंगल कामना के साथ छठ व्रती महिलाओं ने निवेदित किया अस्त होते सूर्य को पहला अर्घ्य :श्रीनाथ सरोवर बिखेर रहा था अनुपम छटा






ललन बागी 

 रसड़ा (बलिया)।। छठ पूजा के प्रथम दिन रविवार को सायं रसड़ा के एेतिहासिक नगर के श्रीनाथ सरोवर अन्य सरोवर सहित ग्रामीण अंचलों के सरोवरों व पोखरों की घाटों पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य निवेदित कर पूजन-अर्चन आरंभ किया। श्रीनाथ सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब के बीच लोक मंगल गीतों के साथ-साथ भक्तिमय गीतों से पूरा नगर गुंजयमान रहा। सायं 4 बजे से ही महिलाएं श्रीनाथ सरोवर के घाटों पर पहुंचाना प्रारंभ कर दीं। इस दरम्यान दीपों की रोशनी की जगमगाहट के साथ सरोवर के बीच लगे फौब्बारा मनमोहक व अनुपम छटा बिखेर रहा था।






 श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी सहित आदर्श नगर पालिका के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल सहित अन्य समाज सेवियों ने अपने-अपने पंडालों से व्रती महिलाआे का अभिवादन किया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण प्रसाद सिंह दल-बल के साथ चक्रमण करते रहे।