Breaking News

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने मरीजों में बांटा फल



रसड़ा (बलिया) : रसड़ा विधान सभा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्म दिन पर सोमवार को बसपा कार्यकर्त्ताओ एवं विधायक समर्थकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना के लिए रसड़ा सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया। सर्व प्रथम नगर पालिका कार्यालय के सामने छात्र शक्ति के निदेशक रमेश सिंह ने नपाध्यक्ष विनयशंकर जायसवाल के साथ केक काटकर विधायक की दीर्घायु की कामना की।

 वहीं रसड़ा सीएचसी में प्रमुख समाज सेवी व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु ने विधायक के अनूज रमेश सिंह के साथ दर्जनों की संख्या में मरीजों में फल वितरित कर उनके स्वस्थमय व दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भारी संख्या में बसपा कार्यकर्त्ता व समर्थक मौजूद रहे।