Breaking News

यू0पी0 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसियेशन उ0प्र0 की बलिया इकाई ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना



बलिया।। शिक्षा निदेशालय द्वारा शिक्षा विभाग के राजकीय लिपिकों के विभिन्न् मांगो एवं समस्याओं का निस्तारण न किये जाने के कारण यू0पी0 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसियेशन उ0प्र0 के प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा दिनांक- 15.12.2023 को लिये गये निर्णय के क्रम में अपनी 22 सूत्रीय मांगो को पूरा कराने हेतु आज जनपद स्तरीय धरने का आयोजन कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया में किया गया। संघ के मांग पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया को दिया गया। धरने के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपदीय मंत्री  संजय कुॅवर ने कहा की लगभग एक वर्ष से विभाग पदोन्नति की कार्यवाही लम्बित रखे हुए है। अनियमित स्थानान्तरण को निरस्त करने की कार्यवाही नही कर रहा है तथा निजी व्यय पर स्थानान्तरण चाहने वाले सहायको का स्थानान्तरण नही किया जा रहा है।




 यही नहीं विभिन्न प्रकरणों में अनियमित रूप से प्रताड़ना की कार्यवाही की जा रही है। जिसके विरूद्ध संगठन अपनी मांग पत्र महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक बेसिक  एवं माध्यमिक को दिया गया है । जिसके क्रम में आज दिनांक- 19.12.2023 को जनपद स्तर पर धरना किया गया तथा दिनांक- 22.12.2023 को मण्डल कार्यालय पर तथा दिनांक- 27.12.2023 को शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रयागराज पर धरना होगा। धरना सभा में  सुशील कुमार त्रिपाठी,  वेद प्रकाश पाण्डेय,  अक्षय श्रीवास्तव,  खड्ग बहादुर,  ज्ञान प्रकाश मिश्रा,  मनबोध सिंह,  हरेकृष्ण मोहन, धर्मनाथ, श्री राजेश,  अखिलेश यादव,  विशाल गुप्ता,  सिद्धेश मिश्रा,  चन्दन यादव,  हरेराम,  सुशील श्रीवास्तव,  संजय यादव,  विशाल तिवारी,  अनिल कुमार,  योगेश पाण्डेय,  आशुतोष गुप्ता, संजय प्रकाश, बृजेश सिंह,  राणाधीरेन्द्र,  अब्बासी,  महातम,  संदीप श्रीवास्तव,  संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। धरना सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष  मैनुद्दीन खाॅ  एवं संचालन मंत्री  संजय कुॅवर द्वारा किया गया।