Breaking News

गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 1 जनवरी से 5 जनवरी तक : 108 कुण्डीय महायज्ञ के साथ आयोजित होंगे विभिन्न संस्कार कार्यक्रम



मधुसूदन सिंह

बलिया।। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट (गंगा जी मार्ग ) बलिया पर गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का आयोजन 1 जनवरी 2024 से 5 जनवरी 2024 तक होने जा रहा है। बलिया के वातावरण क़ो प्राकृतिक आपदाओ से मुक्त रखने के लिये 108 कुण्डीय महायज्ञ किया जायेगा, तो वही व्यक्ति के जीवन में साधना व अध्यात्म का कितना महत्व है, क़ो बताने के लिये 108 गायत्री परिजनों क़ो 5 दिवसीय कल्पवास साधना शिविर का आयोजन किया गया है। कल्पवास साधना शिविर में आने वाले साधकों क़ो मात्र अपने दिनचर्या वाले सामान ही लेकर आना है, बाकी रहना खाना, बिस्तर आदि सभी जरुरी सामान शिविर में ही निःशुल्क मिलेगा। साधना शिविर के लिये 12 फिट चौड़ा और 20 फिट लम्बे कुल 20 हाल (स्नानागार और शौचालय युक्त ) बनाये गये है।



उपरोक्त बातें आचार्य विजयेंन्द्र चौबे ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। आचार्य चौबे ने कहा कि समूचा विश्व महान परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। इस परिवर्तन क़ो सही स्वरुप देने में इस यज्ञ की बड़ी भूमिका होती है। आचार्य चौबे ने आमजन से इस आयोजन में शामिल होकर भाग्यशाली बनने का आह्वान किया है। इस महायज्ञ से होने वाले लाभ क़ो बताते हुए आचार्य श्री चौबे ने कहा कि यज्ञ प्रकृति के अनियमित चक्रो क़ो नियमित करने में सहायक सिद्ध होता है। यह कई शारीरिक बीमारियों का इलाज कर सकने में प्रभावी है। इसे यज्ञपैथी या होम चिकित्सा कहा जाता है। वैज्ञानिक ढंग से किये गये यज्ञ प्रदूषण क़ो नियंत्रित करने एवं वातावरण क़ो शुद्ध करने में सहायक होते है। यज्ञ से सात्विक विचार व वातावरण का निर्माण होता है, जो गोलोक के आध्यात्मिक विकास में बहुत सहायक होता है।





                        कार्यक्रम विवरण

1 जनवरी 2024 : प्रातः से स्वागत एवं पंजीकरण, सायं 5 से संगीत मय प्रवचन

2 जनवरी 2024 : प्रातः 9 बजे से झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा, सायं 5 बजे से संगीतमय प्रवचन

3 जनवरी 2024 : प्रातः 6 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम,8 बजे से देव पूजन, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, सायं 5 बजे संगीतमय प्रवचन

4 जनवरी 2024 : प्रातः 6 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम,, 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार,3 बजे से 4 बजे तक कार्यकर्त्ता गोष्ठी, सायं 5 बजे से 7 बजे तक संगीत मय प्रवचन एवं भव्य दीप महायज्ञ

5 जनवरी 2024 : प्रातः 6 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम,8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति, सत्कार्य का अभिनन्दन (कार्यकर्ताओ का ) एवं टोली की विदाई