Breaking News

श्री सारथी सेवा संस्थान ने 200 गरीबों में वितरित किये कंबल






संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। श्री सारथी सेवा संस्थान ने गरीबों को नए साल का उपहार दिया है। हाड़ कपाऊ ठंड में गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए संस्थान ने ताड़ी बड़ा गांव में दो सौ महिला पुरुषो को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।

            कंबल वितरण कार्यकम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनंद ने संस्थान द्वारा किए जा रहे जनोपयोगी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा से परम सुख की प्राप्ति होती है तथा ईश्वर की कृपा भी मिलती है। एसपी ने कहा कि इन दिनो सर्द व ठंडी हवाएं हाड़ कपा दे रही है। गरीब संसाधनों के अभाव में ऐसे ही जीने को मजबूर हैं लेकीन इन कंबलो से उन्हे सर्द रात में राहत मिलेगी। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह गोलू के दादा स्व परमात्मानंद सिंह के 14 वें पुण्य तिथि पर पुलिस अधीक्षक सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के संस्थापक संजीव कुमार गिरी एवं अन्य  द्वारा मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगो को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।





 इस मौके पर श्री सारथी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया गया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, अभय बहादुर सिंह, शंभू नाथ सिंह, रमेश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, मुकेश सिंह, सुग्रीव चौबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राज कुमार कन्नौजिया, कृपाशंकर सैनी, दीपू पाठक, धन जी पांडेय, अभिषेक पाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्रीनारायण सिंह व संचालन राजेश सिंह ने किया। अन्त में संस्था के संस्थापक संजीव कुमार गिरी आभार व्यक्त किया।