Breaking News

बलिया की बेटी स्मृति सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की "पंचायत से पार्लियामेंट तक" मे महिला आरक्षण विधेयक पर वार्ता, आकाशवाणी से हुआ प्रसारण



बलिया।। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मेजबानी मे आकाशवाणी,नई दिल्ली द्वारा महिला सशक्तिकरण सहित अन्य मुद्दो  वाले साप्ताहिक कार्यक्रम " नई सोच नई कहानी- स्मृति ईरानी के साथ एक रेडियो यात्रा" विषयक कार्यक्रम मे वर्तमान सप्ताह के विषय "पंचायत से पार्लियामेंट तक" मे महिला आरक्षण विधेयक सहित विभिन्न मुद्दो पर स्मृति ईरानी से वार्ता के लिये बलिया की बेटी व रतसरकला की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को भी आकाशवाणी की महानिदेशक द्वारा आमंत्रित गया था।




संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन में ऑल इंडिया रेडियो के रिकॉर्डिंग स्टूडियो मे इस साक्षात्कार का रिकार्डिंग किया गया और आकाशवाणी के रेडियो चैनल तथा उसके वेव पोर्टल पर बुधवार 20 दिसम्बर स्मृति सिंह के जन्मदिन के दिन सुबह 9 बजे प्रसारित किया गया। देश की चुनिन्दा महिला प्रतिनिधि के रुप मे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम मे भाग लेकर जनपद का मान बढाने पर क्षेत्रीय जनता मे प्रसन्नता व्याप्त है। ज्ञात हो की पूर्व मे भी अपने विशिष्ट कार्यो के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न प्रांतो के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयो व संस्थाओ द्वारा स्मृति सिंह को सम्मानित किया जा चुका है।





इस व्यक्ति क़ो ध्यान से देखिये और इसको घर पहुंचाने में मदद कीजिये 

यह व्यक्ति बलिया ओवर ब्रिज पर है, इनसे वार्ता कर जानकारी मिली...


नाम - वीरेंद्र प्रसाद कुर्मी पुत्र असर्फी कुर्मी 

भाई-प्यारे कुर्मी,राजेंद्र कुर्मी,सुरेंद्र कुर्मी,शिव सरण कुर्मी

बजहा बाजार 

गांव बरगदी

थाना चेलिहा 

 नौगढ़ 

संभवतः यह सिद्धार्थ नगर जनपद के रहने वाले है।

अगर कोई इन्हे जनता या पहचानता हो तो कृपया संपर्क करें 9389718007

नर सेवा नारायण सेवा 🙏