Breaking News

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, एक हमलावर भी ढेर




जयपुर राजस्थान।। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट के बाद राजस्थान में एक बड़ा कांड हो गया है।राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।यह वारदात मंगलवार को उस वक्त की गई जब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर मौजूद थे। तीन हमलावरों ने घर के अंदर आकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।इस वारदात में सुखदेव सिंहगोगामेड़ी के अलावा उनके एक सुरक्षा कर्मी को भी गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके साथ ही क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर की भी मौत हो गई है।वारदात का CCTV वीडियो सामने आया इस पूरी वारदात का एक CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें हमलावर कितने बेखौफ हैं, इसका साफ अंदाज लगाया जा सकता है। CCTV वीडियो में दिखता है कि सोफ़े पर हमलावार बैठे हुए हैं और पास ही एक सोफ़े पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी भी मौजूद हैं। हमलावर अचानक से उठते हैं और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाने लगते हैं। इस बीच गोगामेड़ी के साथ मौजूद एक अन्य शख्स बचते-बचते बाहर को भागता है जबकि हमलावर गोगामेड़ी पर लगातार गोलियां चलाते रहते हैं। गोलियां लगने से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है।






बताया जा रहा है कि हत्यारें मिलने के बहाने आए थे। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, जो तीन हमलावर आए थे वो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने आए थे। उन्होने आने के बाद बाहर से सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। वहीं अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए और अंदर जाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर अचानक गोलेबारी कर दी। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि, इस वारदात में सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकी उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है। जबकि दो हमलावर एक स्कूटर छीनकर फरार हुए हैं।जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि, हम मास्टर माइंड तक पहुंचेंगे। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।बता दें कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करने के साथ जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इसके अलावा वारदात स्थल पर जांच-पड़ताल के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है।फिलहाल,सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद माहौल सनसनी वाला हो गया है। तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। राजस्थान पुलिस अलर्ट है।


राजस्थान में किसी भी समय इंटरनेट बंद हो सकता है -सूत्र

इस घटना के बाद राजपूत समाज का भारी संख्या में लोगों के साथ प्रदर्शन जयपुर कूच का ऐलान प्रशासन की चिंता क़ो बढ़ा दिया है। इस हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गया है। यह भी कहा जा रहा है कि सुखदेव सिंह घटना से पहले कई बार सुरक्षा की मांग कर चूके थे, जिसके वावजूद सुरक्षा नहीं मिली। इस हत्या के बाद राज्य में बढ़ते तनाव क़ो देखते हुए कभी भी इंटरनेट सेवा बंद होने की संभावना सूत्रों के हवाले से मिल रही है।