Breaking News

बलिया : 10 हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक व चेनमैन रंगे हाथ मॉडल तहसील परिसर से गिरफ्तार

 


  बलिया।। मॉडल तहसील में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक और चेनमैन को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने पैमाइश के लिये 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों कर्मचारियों के गिरफ्तार होने पर तहसील कर्मचारियों ने एंटी करप्शन की टीम से कर्मचारी कर्मचारी का रिश्ता जोड़ कर छुड़ाने की असफल कोशिश भी की गयी।

  टीम शिकायतकर्ता राजेश पांडेय की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक विजेंद्र राय और चेनमैन संतोष सिंह को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए तहसील परिसर से गिरफ्तार किया।