Breaking News

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ का खिचड़ी भोज एवं सम्मान समारोह 17 जनवरी को, जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित





बलिया।। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक दामोदरपुर में संगठन के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे के दरवाजे पर संपन्न हुई। जिसमें संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान भी किया गया। संगठन के उपस्थिति पदाधिकारी गणों ने रिंकू दुबे को अंग वस्त्र पुष्प माला एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंट करके सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन का उद्देश्य एक आदर्शवान समाज की स्थापना है। संगठन का आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 17 तारीख को राज किशोरी देवी शिक्षण संस्थान पर खिचड़ी भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।








 श्री मिश्र ने संगठन के सभी पदाधिकारी एवं विप्र जनों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी आगामी 22 जनवरी को अपने-अपने इष्ट देवता की पूजा करें अपने घरों को दीप मालाओं से सजा एवं उत्सव मनाएं बैठक में आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओझा गोलू अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम जी चौबे महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति पांडे जिला प्रभारी सोनी तिवारी सत्येंद्र पांडे रत्नाकर दुबे सरोज दुबे मनीष दुबे रत्नेश पांडे अतुल पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे एवं संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्रा ने किया।