Breaking News

बैरिया में विकसित भारत यात्रा आयोजित : सांसद मस्त बोले - मेरे कार्यकाल में बन रही है 35 हजार करोड़ की सड़के, 112 लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर



बैरिया नगर पंचायत क़ो दिया मोबाइल ट्रांसफार्मर,30 केवीए का सोलर पॉवर प्लांट, हर वार्ड में आरओ प्लांट 

बैरिया, बलिया।। लोकसभा बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बैरिया में आयोजित विकसित भारत यात्रा क़ो सम्बोधित करते हुए अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों का न सिर्फ लेखा जोखा प्रस्तुत किया बल्कि बैरिया नगर पंचायत में ट्रांसफर जलने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तत्काल चालू हो जाय इसके लिये मोबाइल ट्रांसफार्मर,30 केवीए का सोलर पावर प्लांट, नगर पंचायत के हर वार्ड में आरओ पेयजल प्लांट लगाने की घोषणा की। कहा कि मेरे कार्यकाल में 35 हजार करोड़ की जहां सड़के बन रही है, तो वही 112 लाख करोड़ की विकास योजनाएं धरातल पर दिख रही है।

35 हजार करोड़ की बन रही है सड़के,112 लाख करोड़ की विकास योजनाएं धरातल पर 

श्री मस्त ने कहा कि नगर पंचायत बैरिया द्वारा लक्ष्मण दास बाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत यात्रा आयोजित हुई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि गांव बदल रहा है। गांव के लोगों का प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास है। यह सब प्रधानमंत्री द्वारा गांव, गरीब किसान व महिलाओं का चिंता किया जाना है, सबके विकास के लिए कार्यक्रम चलाना है।

कांग्रेस का भ्रष्टाचार से चोली दामन का साथ 

 कांग्रेस का भ्रष्टाचार से चोली दामन का सम्बंध रहा हैं। नेहरू जी की सरकार से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार तक कई घोटाले हुए। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा दें, ऐसा कोई विश्व में नही है। हमारे दोनों नेता ईमानदारी के प्रतिमूर्ति है।इसीलिए देश का विकास तेजी से हो रहा हैं।





नगर पंचायत में सांसद ने की ये लगाने की घोषणा 

सांसद ने जाति की राजनीति करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जातिवादी लोग अपने स्वार्थ के लिए देश और समाज में विघटन पैदा करना चाहते है। जाति के बाद ये लोग गोत्र से गोत्र को लड़ाते है। सांसद ने बैरिया नगर पंचायत को मोबाइल ट्रांसफार्मर, 30 केवीए का सोलर पावर प्लांट, नगर पंचायत के हर वार्ड में आरओ पेयजल प्लांट लगाने की घोषणा की। कहा जो भी हमसे आदेश होगा, बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए करूँगा।


258 लाभार्थियों क़ो पीएम व सीएम आवास का सांसद मस्त ने दिया प्रणाम पत्र,500 क़ो विभिन्न प्रमाण पत्र

जरूरतमंदो में कंबल वितरण के साथ 4 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशीला 

इस अवसर पर सांसद ने 258 लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का प्रमाणपत्र वितरित किया। वही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के 500 लाभार्थियों में प्रमाणपत्र का वितरण किया गया है। जरूरतमंदो के बीच कम्बल वितरण के साथ ही चार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का आधारशिला सांसद ने रखा। सांसद ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी बैरिया और एसडीएम बैरिया को समन्वय स्थापित कर बैरिया में जाम की स्थिति समाप्त करने को कहा, जिस पर दोनों अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिया। सांसद के निर्देश पर बन्द पानी टंकी को एक पखवारे के भीतर चालू कराने का भरोसा दिया। 


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की 10 सामुदायिक शौचालय बनवाने, रामलोचन बाबा की मठिया के सुन्दरीकरण कराने की घोषणा 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने बैरिया में 10 सामुदायिक शौचालय बनवाने की घोषणा की। साथ ही नगर पंचायत बैरिया द्वारा एक करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से रामलोचन बाबा के मठिया के सुंदरीकरण कराने की भी घोषणा की। कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, भाजपा नेता हरि कंचन सिंह, जयप्रकाश साहू आदि में संबोधित किया। संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में मदन सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सांसद का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत बैरिया के सभी 16 सभासदों ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व मंटन वर्मा का 51 किलो के फूलों का माला पहना कर स्वागत किया।