Breaking News

नगर पंचायत नगरा में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा :आवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड वितरण व्यवस्था न होने से खिन्न सांसद ने मंच से लगाई फटकार





संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया।।नगर पंचायत नगरा में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप किया गया। शिविर में उपस्थित पुरूष महिलाओ को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। 

             शिविर को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में काम कर रहीहै। उन्होंने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 9 साल हमारी पार्टी को केंद्र में सरकार बनाए हो गए हैं तब से लगातार तेजी के साथ विकास कार्य देश और प्रदेश में किया जा रहे हैं। हमारी सरकार ने किसी के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं किया है। हमारी सरकार का नारा है ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’। सरकार सभी को बिना किसी भेदभाव के आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, फ्री बिजली कनेक्शन, आवास योजना एवं शौचालय जैसी अनेक योजनाओं का लाभ दे रही हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 में ही प्रधानमन्त्री ने गरीबी को पहचान लिया था और उसके लिए तमाम योजनाएं बनाई गई। पीएम दूरदर्शी है, वे ऐसी योजनाएं बनाए जिससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ और लाभ गरीबों तक पहुंचने लगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महिलाओ को मजबूत किया। पीएम ने माहिलाओ को गैस कनेक्शन दिया, आवास दिया। कोरोना को रोकने के लिए दवा के साथ साथ सरकार ने दो बार मुफ्त राशन दे रही है।





अधिशासी अधिकारी त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई आदि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बाबू रविश कुमार शर्मा, सुशील कुमार, सभासद डा संजय सिंह, लाल बहादुर सिंह, मुंशी यादव, भाजपा नेता कैलाश बिहारी सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, गिरीश गोड, काशीनाथ जायसवाल, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, दीपक कुमार , फैज आलम, चंदन पांडेय सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजुद रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी तथा संचालन अरविंद नारायन सिंह ने किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राहुल ठाकुर विक्की व नम्रता राज से लोक गीत प्रस्तुत किया। अंत में अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।







सांसद ने लगाई फटकार, तब वितरित किया गया आवास प्रमाण पत्र 


 नगर पंचायत नगरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी लेकिन उपस्थित लोगों को योजनाओ की जानकारी देने के लिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजुद नही था। संचालक द्वारा बार बार बुलाए जानें पर भी बिजली विभाग, आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित अधिकारी, उज्ज्वला योजना की जानकारी देने के लिए आपूर्ति विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी मंच पर नही पहुचे। इसके अलावा आवास प्रमाण पत्र भी तैयार नहीं था। जिससे मुख्य अतिथि सांसद रविंद्र कुशवाहा काफी नाराज दिखे और मंच से फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी बलिया से शिकायत करने को कहे। तब जाकर आनन फानन में आवास का प्रमाण पत्र तैयार कर सांसद के चले जानें के बाद 20 लाभार्थी महिलाओ को दिया गया।