Breaking News

भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत





संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा, बलिया।। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर उमाशंकर सैनी का मनोनयन किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समारोह का आयोजन कर नवमनोनित मंडल अध्यक्ष को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन, क्षेत्रीय संगठन को युवाओं को नेतृत्व सौपने के लिए साधुवाद दिया। इससे पूर्व मनोनित मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर पर मत्था टेका और पुजन अर्चन किया तथा पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे नगरा मंडल का दायित्व सौपा है।






मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए अधिक से लोगों को भाजपा से जोड़कर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के हाथो को मजबूत करूंगा। साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा। इस मौके पर दीपक कुमार, राजीव कुमार सिंह चंदेल, राज कुमार कन्नौजिया, संतोष पाण्डेय, धर्मराज सिंह विक्की, गणपति गोड, श्री सारथी सेवा संस्थान के संस्थापक संजीव कुमार गिरी, अभिषेक सिंह गोलू, धनजी पांडेय, अमरेंद्र सोनी, अजीत सिंह, रोशन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।