Breaking News

नगरा नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी बनी सपा की बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष, सपाजनो में हर्ष





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगर पंचायत नगरा की अध्यक्ष इंदू देवी को सामाजवादी पार्टी महिला सभा द्बारा बेल्थरारोड विधान सभा का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इंदू देवी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से सपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त हैं।

              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की अनुमति से संगठन की महिला जिलाध्यक्ष कंचन भारती ने नगर पंचायत अध्यक्ष नगरा इंदू देवी को संगठन का महिला विग का बेल्थरारोड विधान सभा अध्यक्ष मनोनित किया है। इंदू देवी के मनोनयन से क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त हैं। कार्यकर्ताओ ने इंदू देवी के मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि इससे पार्टी को निश्चित ही मजबूती मिलेगी।






नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी ने अपने मनोनयन पर सपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते हुए सपा को मजबूत करूंगी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं बलिया लोस प्रभारी सनातन पांडेय, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, सपा नेता एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, संगठन के ब्लाक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान चंद्र प्रताप, कमलेश भारती, क्रांति यादव, अखिलेश यादव, कृष्ण पाल यादव केपी, प्रह्लाद सिंह, पप्पू कुरैशी, मो आसिफ, सहित तमाम लोगो ने इंदु देवी के मनोनयन पर बधाई दी है।