Breaking News

मथुरा महाविद्यालय रसड़ा के पूर्व प्राचार्य ने प्राचार्य पर लगाया विद्यालय में गैर शैक्षणिक कार्य कराने का आरोप


 


ललन बागी 

रसड़ा(बलिया)।।  मथुरा महाविद्यालय के पूर्व  प्राचार्य प्रो॰ धनजय सिंह ने शनिवार को उपजिलाधिकारी एवम क्षेत्राधिकारी को पत्रक सौप कर महाविद्यालय परिसर में गैर शैक्षणिक कार्य विवाह उत्सव,बारात का आयोजन करने का आरोप, प्राचार्य पर लगाया है। धनंजय सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया की प्राचार्य द्वारा शानादेश का उल्लघंन कर 9 दिसंबर 2023 को अपने निजी लाभ के लिए महाविद्यालय परिसर में गैर शैक्षणिक कार्य बारात ठहराने का आयोजन कराया गया। जिसमे बारात मे आयी नर्तकियों से अश्लील नृत्य भी करवाया गया। उक्त नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस कृत से महाविद्यालय की गरिमा तार तार हुई है। प्राचार्य द्वारा शासन के आदेशों के उलंघन किये जाने की जांच कर,पूर्व प्राचार्य ने कार्यवाही की मांग किया।