Breaking News

उमाशंकर सैनी बने भाजपा नगरा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ में हर्ष



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र निवासी उमाशंकर सैनी को नगरा मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। उमाशंकर सैनी इससे पूर्व मंडल मंत्री के पद पर तैनात थे।






           भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र द्वारा मंडल अध्यक्षों की जारी की गई सूची में उमाशंकर सैनी को अरविंद नारायण सिंह की जगह पर नगरा मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया है।उमाशंकर सैनी इससे पूर्व मंडल मंत्री के पद पर थे तथा 2021 से पूर्व भाजयुमो के मंडल मंत्री थे।श्री सारथी सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य श्री सैनी को संगठन द्वारा नगरा मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर विहिप नेता राजीव कुमार सिंह चंदेल, धर्मराज सिंह विक्की, रामायण ठाकुर, राजू सोनी,फतेह बहादुर सिंह, सभासद लाल बहादुर सिंह, योगेंद्र यादव, संजीव कुमार गिरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। मंडल अध्यक्ष मनोनित किए जानें के बाद उमाशंकर सैनी ने कहा कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा कार्यकर्ताओ की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।