Breaking News

अयोध्या में श्रीराम नूतन विग्रह स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे निकलेगी शोभा यात्रा, आयोजन के लिये हुई बैठक





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। सोमवार को अयोध्या में भगवान राम के नूतन प्रतिमा स्थापना दिवस के खुशी में नगर क्षेत्र में 20 जनवरी को शोभायात्रा निकालने हेतू राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा आनुषांगिक संगठन की तैयारी बैठक सोमवार को पुस्तकालय भवन में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला प्रचारक अनुज ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है। जिसमे हिंदुओ के आराध्य श्रीराम की नूतन विग्रह का स्थापना 22 जनवरी को किया जायेगा। इस बहुप्रतीक्षित घड़ी को यादगार बनाने के लिए सभी सनातन प्रेमियों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। बैठक में इस शुभ दिन के अवसर पर 20 जनवरी को नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा निकालने पर विस्तृत रुप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में बबलू सागर, बृजेश पाल, प्रेम प्रकाश, राजीव कुमार सिंह चंदेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, देवनारायण प्रजापति, दीपक कुमार, रामायण ठाकुर, राजेश गुप्ता, हरेराम गुप्ता, धर्मराज सिंह विक्की, फतेह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।