Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ :डॉ सुनील कुमार बने पंजाब अध्यक्ष, अभय सिंह को मिली झारखण्ड प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी





 डॉक्टर पूनम महाजन को मुख्य महासचिव पंजाब,ललन कुमार पांडेय  मुख्य महासचिव झारखण्ड का मिला दायित्व 


प्रयागराज।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की पंजाब प्रदेश इकाई के लिए डॉक्टर सुनील कुमार ( अमृतसर) को प्रांतीय अध्यक्ष  और डॉ पूनम महाजन ( पठानकोट) को  मुख्य महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार झारखंड प्रदेश के लिए अभय सिंह  ( रांची  ) को प्रांतीय अध्यक्ष और ललन कुमार पांडेय को मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

      भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ  भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया के अनुमोदन के पश्चात विभिन्न प्रदेश इकाइयों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनीश कुमार पवन ने बताया कि अति शीघ्र अन्य प्रदेश की नवगठित इकाइयों  को भी घोषित कर दिया जाएगा। हरियाणा प्रदेश के लिए डॉ नरेश कुमार  ( रोहतक) को प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ अनिल देशवाल को मुख्य महासचिव बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

 मध्य प्रदेश के लिए पुरुषोत्तम मिश्र को अध्यक्ष और राजकुमार बजाज को मुख्य महासचिव पुनः बनाये जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है । दिल्ली   , उत्तराखंड   ,  गुजरात   , महाराष्ट्र   ,  राजस्थान  , छत्तीसगढ़   , बिहार   , पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के लिए भी इसी सप्ताह में पदाधिकारियों की घोषणा करने हेतु प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।अन्य प्रदेशों में बैठकें शीघ्र आयोजित करके वहां भी निर्णय लिए जाएंगे महासंघ को इस वर्ष 22 प्रदेशों में विस्तारित करने की योजना मूर्त रूप ले चुकी है।