Breaking News

जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सीएम योगी से की मुलाक़ात, जिले के विकास व जनकल्याण योजनाओं पर की चर्चा



बलिया।। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। बलिया के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी योगी जी ने लिया।साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी पर भी मुख्यमंत्री ने चर्चा किया।




सीएम ने  जिलाअध्यक्ष से संगठनात्मक चर्चा भी की। मुलाकात के बाद श्री यादव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान होता है। जिस तरह से मुख्यमंत्री छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से मिलते और उन्हें सम्मानित करते हैं, यह अनुकरणीय है। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से  समर्पण भाव से काम करने की प्रेरणा बनी रहेगी।