Breaking News

ठंड से ठिठुरते लोगों का सहारा बनी चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में रेड क्रास की टीम, वितरित किये कंबल




बलिया।।जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रास बलिया रविन्द्र कुमार  के निर्देशन में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के सदस्यों ने चेयरमैन रेडक्रास संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भीषण ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल वितरण कर उन्हे राहत देने का प्रयास किया ।

इस दौरान रेड क्रास बलिया के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने कहा की रेड क्रास समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच हर समय उनके चेहरे पर खुशी लाने का पुण्य कार्य करती रहती है।

सदस्य नंदिनी सिंह ने कहा की रेड क्रास ने समाज सेवा के अपने व्यवहार के अनुरूप ठंडी में ठिठुरते लोगों के दर्द को समझते हुए कंबल वितरण का पुण्य कार्य कर रही है।

सदस्य अभिषेक राय ने इस दौरान बताया कि एक तरफ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही वहीं दूसरे तरफ रेड क्रास बलिया भी जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य प्रयास कर रही है ।

मुख्य रूप से चेयरमैन रेडक्रास संजय कुमार गुप्ता , आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह , आशीष तिवारी , अभिषेक राय , ओमकार नाथ सिंह , सार्थक गुप्ता आदि रहे।