Breaking News

रौशन बने विकलांग, विधवा, वृद्धा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष




बलिया।।अखिल भारतीय विकलांग, विधवा, वृद्धा सेवा समिति दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनहरी लाल यादव ने रौशन सिंह के द्वारा समाज के गरीब, दिव्यांग, विधवा, वृद्धाओं की सेवा कार्यों में आस्था को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।





राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनहरी यादव ने बताया कि यह समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करती है। रौशन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए कहा कि आप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में संस्था की शाखाएं गठन कर प्रदेश के दिव्यांग, विधवा, वृद्धाओं के कल्याणार्थ कार्य कर संस्था को आगे बढ़ाये.प्रशाशनिक स्तर पर हमेशा भरपूर सहयोग मिलेगा।