Breaking News

दुबारा मंडल अध्यक्ष मनोनित होने पर कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र द्वारा शशि प्रकाश चौरसिया को दुबारा मालीपुर मंडल का अध्यक्ष बनाए जानें की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। बाइक रैली मालीपुर मंडल के जमुआव, मालीपुर,विशुनपुरा, भीमपुरा न दो, तुर्की दौलतपुर, भाऊपुर, चांदपुर, बिहरा हरपुर, करीमपुर आदि गांवों का भ्रमण करने के बाद मालीपुर पहुंचकर समाप्त हुईं। रैली में शामिल कार्यकर्ताओ ने सबसे पहले मंडल अध्यक्ष मनोनित होने पर शशि प्रकाश चौरसिया का माल्यार्पण कर बधाई दी।






अपने सम्मान से अभिभूत श्री चौरसिया ने कहा कि संगठन का शीर्ष नेतृत्व मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास कर दुबारा मालीपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया है। मैं पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओ की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ताओ को सम्मान देकर भाजपा ने साबित किया है कि यह आम कार्यकर्ताओ की पार्टी है।पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में सरकार बनेगी। इस मौके पर शशि प्रकाश तिवारी, प्रमोद गुप्ता, अशोक चौरसिया, राजवंत राजभर, मनमोहन सिंह, श्रीनाथ प्रसाद सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।