Breaking News

कर्मचारियों ने निकाली मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च : पुरानी पेंशन बहाली के लिये खूब लगाये नारे, सरकार को चेताया





 बलिया।। अटेवा प्रदेश नेतृत्व विजय कुमार बन्धु जी के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान एवं जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में "मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च" पूरे उल्लास के साथ निकालकर कर्मचारियों एवं जनमानस को अपने वोट के अधिकार के प्रति सचेत किया गया। इस यात्रा के द्वारा कर्मचारियों ने न केवल जनजागरण का कार्य किया बल्कि सरकार को सचेत भी किया कि कर्मचारी सरकार के हाथ पांव है। अतः सरकार भी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के प्रति अपना नजरिया परिवर्तित करे और उनकी पुरानी पेंशन बहाल करे। साथ ही साथ धड़ल्ले से किए जा रहे निजीकरण को बंद करे।समर्पित मार्च कम्पनी बाग़(कलेक्ट्रेट परिसर) से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वापस आकर सम्पन्न हुआ।





आज के इस कार्यक्रम में अटेवा के राकेश कुमार मौर्य जिला महामंत्री, लाल बहादुर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, संजय पाण्डेय ऑडिटर/कार्यकारी कोषाध्यक्ष, मलय पाण्डेय संगठन मंत्री(DPA जिलाध्यक्ष), विनय राय जिला प्रवक्ता, संजीव कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, गणेश सिंह जिला मंत्री, राजीव गुप्ता जिला कार्यकारिणी, विनोद यादव अध्यक्ष मुरली छपरा, अजीत सिंह अध्यक्ष बैरिया, अजय पाठक अध्यक्ष बेरुआरबारी, अजय चौबे अध्यक्ष बेलहरी, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, अभिषेक राय पूर्व जिलाध्यक्ष अटेवा, राजेश पाण्डेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, अजय सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वय समिति, अविनाश उपाध्याय मंत्री जिला श्रमिक समन्वय समिति, अरुण सिंह मंत्री चिकित्सा महासंघ, योगेंद्र नाथ पाण्डेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, हेमंत सिंह मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, राम निवास यादव अध्यक्ष नियमित वर्कचार्ज(pwd) कर्मचारी संघ, रामनाथ पासवान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेशीय मंत्री, एच एम दुबे अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी रा क महासंघ, राजेश तिवारी मंडलीय संगठन मंत्री महासंघ, मोहन वर्मा कोषाध्यक्ष, सतेंद्र सिंह मंत्री चतुर्थ श्रेणी महासंघ, अशोक सिंह DPA जिला मंत्री, आर बी यादव मंत्री लैब टेक्नीशियन संघ, छोटेलाल अध्यक्ष एल टी संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष xray संघ, प्रमोद सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ(हॉस्पिटल), चित्रलेखा सिंह अटेवा जिला संरक्षिका, कविता सिंह जिला सहसंयोजिका RSM, अनु सिंह, गीता सिंह, वंदना गुप्ता, तेज नारायण पांडेय ARP संघ अध्यक्ष, राम भूषण मिश्रा SCकालेज, सतेन्द्र राय अध्यक्ष प्रा शि संघ, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, रमेश सिंह उपाध्यक्ष एकजुट, राजेश सिंह ब्लॉक संयोजक रा शै संघ बंदा, पिंकू उपाध्याय जिला सह संयोजक RSM, अकिलुर्रह्मान खान संरक्षक लीगल टीम, मुकेश सिंह अध्यक्ष पोस्ट ऑफिस, उमेश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष अटेवा, अशोक सिंह ARP, रवि यादव ARP, रामबदन राम, हरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, ज्योतिरंजन जी, रंजीत वर्मा, गौतम यादव, रामनारायण यादव, आशुतोष ओझा, प्रशांत सिंह, मुबारक हुसैन, धीरेंद्र राय, मदन यादव, रमेश प्रजापति, ब्रजेश मौर्या, अजय कुमार, संजय खरवार, प्रशांत कुमार, राहुल पाल, रविप्रकाश यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रभाष सिंह, निर्भय सिंह, लाल बहादुर वर्मा, सोनू सिंह, श्रीकेष यादव, कृष्ण गोपाल जी आदि सहित सैकड़ों पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे।