Breaking News

डॉ. आर बी सिंह को शोक सभा के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि







बलिया।।मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं अर्बन के नोडल अधिकारी डॉ. आर बी सिंह को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की।






उसके बाद उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।सूच्य हो कि डॉ.आर बी सिंह का देहांत गुरुवार को मऊ मे एक निजी चिकित्सालय मे इलाज के दौरान हो गया था। डॉ.सिंह कर्मठी, मिलनसार, हर दिल अजीज इंसान थे। स्व सिंह के अभिन्न मित्र डॉ सिद्धार्थ मणि दूबे पी एच एम एस संघ (शाखा बलिया) के सचिव ने डॉ सिंह के साथ बिताये गये पलों क़ो याद करते हुए कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आरबी सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। अपनी वाकपटुटा और हाजिर जबाबी के साथ और अपने साथियों क़ो बॉस कहके सम्बोधित करने वाले स्व सिंह अपनी उपस्थिति से माहौल क़ो गमगीन होने ही नहीं देते थे। लेकिन समय ने क्या खेल खेला है कि जो आदमी महफ़िल से गम भगाता था, उसी क़ो याद करके आज हम सब गमगीन है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी ने स्व सिंह के साथ बिताये गये अपने अल्प कार्यकाल क़ो याद करते हुए कहा कि स्व सिंह ने कभी भी ऐसा मौका ही नहीं दिया कि मै एक बॉस के रूप में उनसे बात कर सकूं। वे हमेशा ऐसे मिले जैसे मेरे परिवार के ही सदस्य हो। उनका हंसमुख चेहरा और हरदिल अजीज वर्ताव मेरे जेहन से हट ही नहीं रहा है। स्व सिंह के असामायिक निधन से मुझे व्यक्तिगत आघात लगा है।

शोक सभा क़ो सम्बोधित करने वालों में एडिशनल सीएमओ डॉ अशोक कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ आरबी यादव डीपीएम आदि प्रमुख रहे।