Breaking News

ए1पूर्वांचल हास्पिटल का हुआ उद्घाटन : मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं


 


मंत्रोच्चार के बीच सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गरीब मरीजों को मिलेगा सस्ता इलाज 

संतोष तिवारी

बलिया।।जिला महिला अस्पताल के नजदीक पूर्वांचल हास्पिटल में मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर इस नवनिर्मित हास्पिटल का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत में निरंतर अद्यतन तकनीक विकसित हो रही है। इस हास्पिटल के चालू हो जाने से मरीजों का उपचार नयी तकनीक के माध्यम से निश्चित रूप से संभव हो सकेगा।












 इसके पूर्व नाथ संप्रदाय के पूज्य संत कौशलेंद्र गिरि ने भी इस हास्पिटल के उत्तरोत्तर उत्थान की कामना की। हास्पिटल के प्रबंधक डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने बूके देकर अतिथियों को सम्मानित किया। डा.चंद्रशेखर सिंह बताया कि इस हास्पिटल में नार्मल डिलीवरी, सिजेरियन डिलीवरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग के मरीजों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू की भी व्यवस्था इस हास्पिटल में सुलभ है। कहा कि गरीब मरीजों का सस्ते में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह डा आदित्य सिंह,डा अभय रंजन सिंह, मनीष सिंह,डा राजेश्वर तिवारी,डा वी के सिंह,डा ज्योति सिंह,आदि लोग मौजूद थे।