Breaking News

माँ राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन 30 मई को



प्रयागराज।। उन्नीस सौ छिहत्तर में  दो अक्टूबर  को  स्थापित   श्री हनुमान पुस्तकालय, गंधियांव करछना प्रयागराज उ० प्र०   - 212301  के  तत्वावधान में महिला रचनाकारों  को  दिये जाने वाले माँ राजपति देवी स्मृति साहित्य  सम्मान के लिए  प्रविष्टि  के रूप में  केवल महिला रचनाकारों  की  जनवरी   2020  और  दिसम्बर 2023 के बीच  में प्रकाशित गद्य/ पद्य विधा की  पुस्तक की दो प्रति  संक्षिप्त जीवन परिचय एवं एक छायाचित्र  के साथ पिनकोड सहित  पता लिखा  9 × 11 का  लिफाफा  केवल पंजीकृत डाक से  दिनांक  31 मार्च  2024 तक सादर आमंत्रित हैं। लिफाफे पर  मां राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2024  अवश्य लिखें।






प्राप्त प्रविष्टियों   की अन्तिम सूची  का प्रकाशन दिनांक  30 अप्रैल  2024  और  निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित पुस्तकों / रचनाकारों की घोषणा 15 मई 2024 को की जाएगी।सम्मान समारोह  पत्रकारिता दिवस 2024  दिनाँक 30 मई  को  होगा,  जिसमें चयनित रचनाकारों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उनके आवास आदि की व्यवस्था  एक दिन के लिए  समारोह स्थल पर ही होगी। सम्मान में स्मृति चिन्ह  , सम्मान पत्र , श्रीफल , अंगवस्त्र सहित साहित्य उपहार में दिये जाएंगे। जो चयनित प्रतिभागी  अनुपस्थित रहेंगे  उन्हें योजना से पृथक कर दिया जाएगा। निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी।


प्रविष्टि भेजने का पता

डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय

व्यवस्थापक श्री हनुमान  पुस्तकालय  ग्राम गंधियांव, पो ० करछना  जिला प्रयागराज, उ० प्र०  पिनकोड - 212301. मोबाइल - 9935205341,/ वाट्सएप  -8299280381