Breaking News

बलिया : एक दूजे के हुए लगभग दो हजार जोड़े, सामाजिक कार्यकर्त्ता ने किया विशाल ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन


 





जिला प्रशासन के आयोजन में फर्जीवाड़ा, सामाजिक कार्यकर्त्ता के आयोजन में 2000 जोड़ो का जमावड़ा

बलिया।। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े से जिले का नाम पूरे प्रदेश व देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वही सुरेंद्र गुप्ता नामक सामाजिक कार्यकर्त्ता और पत्रकार द्वारा एक विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बिना सरकारी सहयोग के करके अधिकारियों को आईना दिखाने का काम किया है। आयोजन के बाद आयोजक सुरेन्द्र गुप्ता ने दो हजार से अधिक जोड़ो के परिणय सूत्र में बंधने का दावा किया गया है। बता दे कि आयोजकों द्वारा सभी जोड़ो को उपहार में गृहस्थी का सामान भी दिया गया। साथ नगद धनराशि सभी जोड़ो के सत्यापन के बाद देने का ऐलान भी किया गया।



वही बता दे कि मनियर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करायी गयी शादियां फर्जीवाड़े के चलते चर्चा में है। अब तक 8 जोड़े फर्जी मिल चूके है,15 लोग गिरफ्तार किये जा चूके है। वही सभी जोड़ो के सत्यापन का आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिया जा चुका है। सत्यापन के बाद ही सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों के खाते में धनराशि का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। बता दे कि इस समारोह में लगभग 500 जोड़ो की शादी होने का दावा किया गया था।









लगभग 2000 जोड़ो का हुआ विवाह, 10 मुस्लिम जोड़ो का भी हुआ निकाह 

 बलिया में राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 1 फ़रवरी 2024 को किया गया।लगभग 2000 जोड़ो का विशाल ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो हजार जोड़ो का विवाह संपन्न कराया तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान की आयतों के जरिए निकाह पढ़वाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची राज्य महिला अयोग्य के सदस्य निर्मला द्विवेदी समेत तमाम समाज सेवी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि निर्मला द्विवेदी ने सभी वर- वधु को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में मौजूद पुलिस बल के जवानों ने शन्तिपूण तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। 


Byte - निर्मला द्विवेदी, राज्य महिला अयोग्य के सदस्य 





  जलालपुर स्थित मैदान में विशाल ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन किया। सर्वधर्म  सामूहिक विवाह के बारे में जानकारी देते हुए मिशन निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला त्रिवेदी पूर्व विधायक सनातन पांडेय व पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान,भीम राजभर की उपस्थिति में लगभग 2000 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को करारा जवाब  दिया ।


Byte - सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आयोजक 



 निदेशक श्री गुप्ता ने बताया कि मिशन निर्धन और दबे कुचले लोगों  के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। संस्था द्वारा आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के लोगों का जो सहयोग मिला है, उसके लिए संस्थान  हमेशा ऋणी रहेगा ।उन्होंने उन तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने सामूहिक विवाह यज्ञ को सफल बनाने में हर तरह से सहयोग किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन नहीं  हो जाता तब तक उन्हें कोई भी सहयोग राशि या पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा।




 बताया कि इस सर्व धर्म सामूहिक विवाह में प्रत्येक धर्म जाति के युवक युवतियों को एक ही पांडाल में दाम्पत्य सूत्र में बांधने का काम किया गया है। उन्होंने सभी जोड़ों के खुशहाल और उज्जवल भविष्य की कामना की है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सर्व धर्म सामूहिक विवाह के लिए लगभग 5 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें से लगभग 2हजार लोगों ने सर्व धर्म सामूहिक विवाह मैं शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। ।इस महायज्ञ मेंं आम आदमी पार्टी के अजय कुमार मुन्ना, डॉ प्रदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह आनंद प्रकाश सिंह निभा पांडेय जवाहर पासवान सूबेदार कुमार अनिल तिवारी विक्रम अंबेडकर भारत की अनूप श्रीवास्तव ओम प्रकाश राय हैबतपुर आदि शामिल रहे।इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार सिंह संजय सिंह कोतवाल का सहयोग सराहनीय रहा।