Breaking News

दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के आरोपी को नगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा,बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस ने मंगलवार की रात में दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को थाना क्षेत्र के उरैनी मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

            थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक समरेंद्र कुमार मिश्र मय हमराह का रामाश्रय भारती व महिला कांस्टेबल रिंकी सोनकर के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि बहला फुसलाकर कर भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सों एक्ट का आरोपी राजू निवासी उरैनी थाना नगरा उरैनी मोड़ पर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी को दबोच लिया तथा थाने ले आई और विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय भेज दिया।