Breaking News

राज्य सभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटी





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। प्रदेश की आठ राज्य सभा सीटों सहित देश के अन्य सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करने से भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त हैं। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा देश में चार सौ सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट जाए। इस मौके पर धर्मराज सिंह विक्की, राजेश पांडेय, अमरेंद्र सोनी, फतेह बहादुर सिंह, हरिहर प्रसाद, संतोष पाण्डेय, विहिप के सह जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल, गणपति गोड सहित एक दर्जन से ऊपर कार्यकर्ता मौजूद रहें।