Breaking News

कलियुग की कौरव है सपा, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जनरल डायर जैसे : केतकी सिंह



बलिया।। भारतीय जनता पार्टी की बांसडीह विधायक केतकी सिंह का श्रीराम मंदिर के निर्माण पर विधानसभा में प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए अपरोक्ष रूप से सपा को कलियुग का कौरव और पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव को राम भक्तों पर गोली चलवाने के लिये जनरल डायर से तुलना कर दी।

विधायक केतकी सिंह आज विधानसभा में चंडी के रूप में उन विरोधी दलों पर बरस रही थीं जिन दलों व इनके नेताओं ने श्रीराम मंदिर बनने पर विधानसभा में प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। श्रीमती सिंह ने कहा कि ये वही कौरव है जो महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह बनाकर अभिमन्यु को घेर कर मारा था। महाभारत युद्ध की तरह ही ये लोग पिछले 500 सालों से ऐसा चक्रव्यूह बनाये हुए थे कि श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं हो सकें।



केतकी सिंह यही नहीं रुकी। केतकी सिंह ने अपरोक्ष रूप से सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कृत्य पर भी खूब बरसी। कहा कि एक बाहरी अंग्रेज जनरल डायर ने जालियावाला बाग में निहत्थे हिन्दुस्तानियों पर गोली चलवाई थीं। एक पूर्व मुख्यमंत्री है जो जालीदार टोपी वालों के कहने पर रामभक्तो पर गोली चलवाई थीं। कहा कि जिस तरह हिंदुस्तान के लोग जनरल डायर पर थूकते है, वैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री पर.....…।





वही केतकी सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्ह जी ने कहा है कि नेता जी को सभी दलों के लोग सम्मान के साथ देखते है। नेता जी पर दिये गये केतकी सिंह के बयान से बलिया का भी अपमान हुआ है।