Breaking News

नगरा पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता को किया बरामद



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा पुलिस ने बहला फुसलाकर कर भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सों एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

             थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि सूचना मिली कि अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट का आरोपी खनवर मोड़ पर मौजुद है। पुलिस टीम तुरंत खनवर मोड़ पर पहुंचकर आरोपी मनीष कुमार निवासी लखमदे मऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी के निशानदेही पर अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय भेज दिया तथा किशोरी को उसके परिजनो को सौप दिया।