Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद गुप्ता की पत्नी का हुआ देहांत, फैली शोक की लहर



बलिया।। दुबहर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार, मंगल पांडेय विचार मंच एवं मदद संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी आशा देवी का निधन शुक्रवार की देर शाम हो गया। वह करीब 48 वर्ष की थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।





बता दे कि पिछले लगभग एक साल से स्व आशा देवी का शुगर लेवल कभी नियंत्रित, तो कभी अनियंत्रित होता रहा। इसके चलते इनके आँखों की रौशनी भी चली गयी थीं। जिसके इलाज के लिये आसनसोल से लेकर चेनई और एम्स नई दिल्ली तक खूब भागदौड़ किये और लाखों रूपये रमेश गुप्ता जी ने खर्च किये। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय मुख्यसचिव मधुसूदन सिंह, जिलाध्यक्ष रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से श्री गुप्ता को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।