Breaking News

नगरा में भाजपा का बूथ विजय अभियान कार्यशाला का आयोजन





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को पुस्तकालय भवन में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रुप में लोक सभा विस्तारक नीतीश चौबे, विधान सभा विस्तारक मनीष चौबे ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।

             अपने संबोधन में लोक सभा विस्तारक नीतीश चौबे ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्त्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए तथा संकल्प ले कि तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए। विधान सभा विस्तारक मनीष चौबे ने कहा कि भाजपा ही देश में स्थिर सरकार दे सकती है। जब सरकार स्थिर होगी तभी विकास कार्य होगा। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा है।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास गति पकड़ रहा है। इस गति को बनाएं रखने के लिए केन्द्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना जरूरी है। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओ से अभी से बूथ मजबूत करने की तैयारियों में जुट जानें का आह्वान किया। धर्मराज सिंह विक्की, सन्तोष पांडेय, अमरेंद्र सोनी, सूर्य प्रकाश सिंह, दीपक कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी तथा संचालन फतेह बहादुर सिंह ने किया।