Breaking News

देवेन्द्र गोंड बनें गोंगपा के मनियर ब्लाक अध्यक्ष व राजन गोंड सचिव




बांसडीह बलिया ।। रविवार 10 मार्च 2024 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तहसील इकाई बांसडीह की बैठक ताली मौजा में की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड तथा संचालन विजय शंकर गोंड ने किया बैठक में गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया तथा बूथ कमेटी बनाये जाने पर  व्रिस्त्रित रूप से चर्चा की गयी।  सर्वसम्मत से ग्राम लोहता निवासी देवेन्द्र गोंड को मनियर ब्लाक अध्यक्ष तथा बड़ा गांव निवासी राजन गोंड को सचिव नियुक्त किया गया। जिन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड जी द्वारा पार्टी के प्रति निष्ठा व जन सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलायी गयी।




 नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र गोंड व सचिव राजन गोंड ने अपने सम्म्बोधन में कहा की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम व नीतियों में विशवास करते हुये पार्टी की गणतंत्र विचार धारा को जन जन में पहुंचाने व लोगो को उनके सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कराने का काम करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णा गोंड, रमाकान्त गोंड, सुदेश शाह, सुरेश शाह, उमाशंकर  गोंड, संजय गोंड, धर्मेंद्र गोंड, अरविन्द गोंडवाना, जितेन्द्र गोंड, अरुण गोंड, प्रमोद गोंड रहें।