Breaking News

दिखाया गया प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन आभियान का सीधा प्रसारण




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन आभियान का सीधा प्रसारण नगर पंचायत परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रेनू देवी व विशिष्ठ अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला रहे। इस मौके पर नगर पंचायत द्वारा ग्यारह महिलाओ को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

        सीधा प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि रेनू देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ साथ आधी आबादी का भी तेजी से विकास हो रहा है। महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ भी गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओ को मिल रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। उनका यह उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब देश की गरीब, कमजोर महिला भी आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होगी। इसी को ध्यान में में रखते हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसका समापन आज पीएम द्वारा वर्चुअल किया गया।





 इस मौके पर नगर पंचायत द्वारा ग्यारह महिला लाभार्थियों विंदू देवी, रविंदरी, मुनिया देवी, निर्मला, देवंती देवी, सुमित्रा देवी, प्रमिला, गीता, पुष्पा, सुनीता, श्रात्रि को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर सभासद लाल बहादुर यादव, डा संजय सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा, लिपिक रविश कुमार शर्मा, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी रामायण ठाकुर, विक्की सिंह, दीपक कुमार, फतेह बहादुर सिंह, इंद्रजीत गोड सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी व संचालन संतोष पाण्डेय ने किया।