Breaking News

विश्व हिंदू परिषद के रसड़ा जिलाध्यक्ष बने राजीव




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगरा निवासी राजीव कुमार सिंह चंदेल को संगठन का रसड़ा जिला का जिलाध्यक्ष मनोनित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ एवं समर्थको में हर्ष व्याप्त है। समर्थको ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां व्यक्त की तथा संगठन नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।



              विश्व हिंदू परिषद के गोरखपुर में हुई प्रांत योजना बैठक में राजीव कुमार सिंह चंदेल को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने उन्हे नया दायित्व सौपते हुए संगठन के मजबूती एवं विस्तार का निर्देश दिया। राजीव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। दीपक कुमार, रामायण ठाकुर, धर्मराज सिंह विक्की, फतेह बहादुर सिंह,गणपति गोड आदि भाजपा कार्यकर्ताओ एवं समर्थको ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।