Breaking News

अमलेश चौहान बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थको में हर्ष

 



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।।नगरा क्षेत्र के लहसनी निवासी अमलेश चौहान को सामाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जानें से सपा कार्यकर्ताओ एवं अमलेश चौहान के समर्थको में हर्ष व्याप्त हैं।

            बताते चलें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कई वर्षों से समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता अमलेश चौहान को संगठन का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिम्मेदारी देते हुए शीर्ष नेतृत्व ने आशा व्यक्त किया है कि ज्यादा से ज्यादा समय देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। 




प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अमलेश चौहान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहे कि सपा का सच्चा सिपाही होने के नाते दिन रात एक करके पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। नवीन जिम्मेदारी का शत प्रतिशत निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, कृष्ण मोहन यादव, जंग बहादुर चौहान, अखिलेश यादव, राजेश यादव, डा उदयभान चौहान, हंसराज चौहान, सीताराम चौहान, नवीन चौहान, संतोष चौहान सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ ने बढ़ाई दी है।