Breaking News

स्वाधीनता संग्राम मे राजपूताने का रहा है गौरव पूर्ण इतिहास : हर्षोल्लास से मनायीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती

 





बलिया।। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा भारतीय इतिहास में राजपुताने का गौरवपूर्ण स्थान रहा है। यहां के रणबांकुरों ने देश, जाति, धर्म तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में कभी संकोच नहीं किया। उनके इस त्याग पर संपूर्ण भारत को गर्व रहा है। वीरों की इस भूमि में राजपूतों के छोटे-बड़े अनेक राज्य रहे जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए संघर्ष किया। इन्हीं राज्यों में मेवाड़ का अपना एक विशिष्ट स्थान है जिसमें इतिहास के गौरव बप्पा रावल, खुमाण प्रथम महाराणा हम्मीर, महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा, उदयसिंह और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जन्म लिया ।

उक्त क्रम में विजय कुमार सिंह सोनवानी को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य की सदस्यता ग्रहण करायी गयी ।

अखिल क्षत्रिय भारत महासभा द्वारा अपने कुछ पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में किस प्रत्याशी कों समर्थन दिया जाय, इसका निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। जिन पदाधिकारियों कों अधिकृत किया गया उनके नाम है- अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आनंद प्रकाश सिंह पूर्वांचल उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सिंह (विकास) आजमगढ़ मंडल प्रभारी, अनिल सिंह जिला अध्यक्ष, मंजय सिंह जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, डॉ मनोज सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ, प्रमोद कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष,शिवनाथ सिंह संरक्षक बैरिया, अजब नारायण सिंह संरक्षक, तारकेश्वर सिंह संरक्षक हनुमानगंज, मान्धाता सिंह गड़वार ,सेवादार सिंह अध्यक्ष मुरली छपरा नागेश सिंह जिला महासचिव।

उक्त अवसर पर  राहुल सिंह जिला युवा अध्यक्ष , अतुल कुमार सिंह जिला युवा अध्यक्ष, दीपक सिंह युवा सचिव, ऋषिराज प्रताप सिंह, अभय सिंह, टुनटुन सिंह, विक्रांत सिंह, प्रज्वल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, सर्वजीत सिंह ,धनंजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जय नारायण सिंह, रामनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, उपेंद्रनाथ सिंह, प्रमोद सिंह कोषाध्यक्ष ,डा मनोज कुमार सिंह, मंटू सिंह ,सुमित सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मण सिंह, मांधाता सिंह, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह , शशीदेव सिंह, पंकज सिंह भौमिक सिंह लवलेश प्रताप सिंह , धर्मेंद्र सिंह, आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।