Breaking News

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस :भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, सात साहित्यकारों का हुआ सारस्वत सम्मान

 






प्रयागराज।। देश के पत्रकारों साहित्यकारों के मान सम्मान कों संरक्षित करने के लिये सदैव तत्पर रहने वाले सबसे बड़े संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तरप्रदेश इकाई का विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई 2024 कों शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह, प्रांतीय संरक्षक राम चंद्र राय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद के साथ ही अन्य पदाधिकारियों कों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही इस अवसर पर प्रदेश के साथ मुर्धन्य साहित्यकारों कों सारस्वत सम्मान के साथ अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उस  अवसर पर बीपी यादव बलिया / प्रयागराज ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र ने बीपी यादव कों सम्मानित किया।








सम्मानित होने वाले साहित्यकारों मे श्रीमती जया सिंह सुल्तानपुर, श्रीमती वंदना सोनी विनम्र (जबलपुर ), जया मोहन (प्रयागराज ),राज बहादुर राना (सुल्तानपुर ), सतीश बाबा (चित्रकूट ), योगेंद्र कुमार मिश्र विश्व बंधु (प्रयागराज ), मालती नीलाक्षी (उन्नाव ) शामिल रहे। वही इस अवसर पर काव्य शतक (काव्य संग्रह ) डॉ जया मोहन, वागीश वाणी (दोहा संग्रह ) डॉ राम लखन चौरसिया वागीश, प्रगति के दीप (साँझा संग्रह ) साहित्यजलि प्रकाशन प्रयागराज, का लोकार्पण / विमोचन भी किया गया।




समारोह में इस अवसर पर देश के सात मूर्धन्य साहित्यकारों को साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी परियांवां द्वारा मानद सम्मानोपाधि विद्या वाचस्पति के सारस्वत सम्मान,अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सारस्वत सम्मान से सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में श्रीमती जया सिंह सुल्तानपुर, श्रीमती वंदना सोनी विनम्र (जबलपुर )जया मोहन (प्रयागराज ),राज बहादुर राना (सुल्तानपुर )सतीश बब्बा (चित्रकूट ), योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु (प्रयागराज )मालती नीलाक्षी (उन्नाव ) शामिल रहे। वहीं इस अवसर पर काव्य शतक (काव्य संग्रह ) डॉ जया मोहन, वागीश वाणी (दोहा संग्रह ) डॉ राम लखन चौरसिया वागीश, प्रगति के दीप (साझा काव्य संग्रह ) साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज, का लोकार्पण / विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। 




राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन ,देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह,कार्य कारिणी सदस्य कुलदीप शुक्ल,छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र द्विवेदी ,प्रयागराज मण्डल संरक्षक अब्दुल हाशिम,जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी,मुख्य महासचिव राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव कुंवर तौकीर अहमद खान,लाल चंद्र प्रजापति,महासचिव कमलेश सिंह , सुधीर सिन्हा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता,महानगर अध्यक्ष विकास केलकर सहित मिर्जापुर जिलाध्यक्ष सतीश सिंह,ललिता अग्रवाल, मयंक कुमार,अशोक निषाद,देवेश चौबे,केशव प्रसाद सक्सेना आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया.। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुनेश्वर मिश्र ने और संचालन डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।