Breaking News

तटबंधों कों बचाने के लिये स्वीकृत सभी 13 परियोजनाएं पूर्ण, तटबंध सुरक्षित, सुरक्षा के लिये आपातकालीन तैयारी भी पूर्ण : संजय मिश्र



बलिया।। एक तरफ जहां सरजू (घाघरा ) द्वारा बैरिया व बांसडीह तहसील के कई गांवों मे कटान से हाहाकार मचाया जा रहा है, वही अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड इंजी संजय मिश्र ने दावा किया है कि सभी तटबंध सुरक्षित है। श्री मिश्र ने कहा कि पिछले दो वर्षो मे प्रत्येक वर्ष 13-13 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं। आज की तारीख मे सभी सुरक्षात्मक परियोजनाएं पूर्ण है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि इस वर्ष हमारे सभी तटबंध( दोनों नदियों वाले )सुरक्षित है।

कहा कि सरजू नदी द्वारा जो कटान हो रहा है वह तटबंध से काफी दूर और नदी के पेटे वाले क्षेत्र मे हो रहा है। कहा कि इस बार नदी की धारा बिहार की तरफ से यूपी की तरफ आ गयी है जिससे कटान हो रहा है। 



कहा कि अभी गंगा नदी मे जलस्तर खतरे के निशान से लगभग चार मीटर नीचे है। जलस्तर के बढ़ने के बाद भी इस बार बैरिया बलिया बांध कों कोई नुकसान नहीं हो पायेगा। वावजूद हम लोगों ने आपातकालीन परिस्थियों के लिये तैयारी पूर्ण कर ली है। आवश्यक सामानों के साथ पोकलैंड भी खड़ी कर दी गयी है। इस बार बंधे कों नुकसान नहीं होने दीय जायेगा।