Breaking News

पं०अवध नारायण उपाध्याय स्मृति साहित्यरत्न सम्मान 2024 हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

 



इकतीस अगस्त 24  तक साहित्यकार अपनी  पुस्तकें  व परिचय सहित प्रविष्टि भेज सकेंगे  

प्रयागराज।। साहित्यिक एवं सास्कृतिक प्रतिभाओं के  उन्नयन, प्रोत्साहन और सम्मान के लिए कृतसंकल्पित सुपरिचित साहित्यिक संस्था  *अवध साहित्य अकादमी* द्वारा  प्रदान किये जाने वाले *पं०अवध नारायण उपाध्याय स्मृति साहित्यरत्न सम्मान 2024* के लिए प्रविष्टियां  31 अगस्त  2024  तक  सादर आमंत्रित हैं। जिसमें विगत 2018   के बाद    आप की प्रकाशित  मौलिक / अनूदित / सम्पादित  पुस्तक  की दो प्रतियों के साथ अपना पूर्ण  परिचय विवरण, एक छायाचित्र  , प्रविष्टि पंजीयन शुल्क  दो सौ रूपये सहित  (पेटीएम /  गूगल/ फोन  पे   द्वारा  9935205341  पर भेजें  )। पंजीकरण के बाद ही कोई भी प्रविष्टि शामिल हो पाएगी।

दिनांक  31 अगस्त   2024 तक  केवल  पंजीकृत डाक (कोरियर सेवा उपलब्ध नहीं है)  द्वारा ही भेजें  | *आयोजन की स्थिति बनने पर ही समारोह किया जाएगा  जिसमें प्रतिभागियों को अपनी स्वयं की व्यवस्था में आना जाना होगा*।

*संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि नहीं दिया जाता है और केवल कार्यक्रम स्थल पर ही जलपान की व्यवस्था रहेगी। होटल आदि की कोई भी व्यवस्था देना संभव नहीं है। कोई भी प्रविष्टि और पंजीयन राशि वापस नहीं की जाएगी*। प्रविष्टि में प्राप्त पुस्तकों को स्थानीय   विद्यालय  / पुस्तकालय को अनुदान में दे दिया जाता है। 

*किसी भी प्रविष्टि को स्वीकार करने अथवा  अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार अकादमी अध्यक्ष के पास सुरक्षित है*। निर्धारित तिथि तक  निम्न पते पर प्राप्त प्रविष्टियों को उपरोक्त सम्मान साहित्यिक पत्रिका /  पुस्तकों  के उपहार सहित  30 सितम्बर  2024  तक डाक से  रजिस्टर्ड पार्सल  द्वारा  सादर भेज दिया  जाएगा।

( लिफाफे पर *पं०अवध नारायण उपाध्याय स्मृति साहित्यरत्न  सम्मान 2024* हेतु अवश्य लिखें  )


 डॉ०भगवान प्रसाद उपाध्याय

अध्यक्ष :*अवध साहित्य अकादमी* गंधियांव ,करछना, प्रयागराज , उ० प्र० 

पिन कोड  - 212301 

मो०  8299280381/  9935205341