Breaking News

ताजिया निकालते समय गिरा छज्जा, 4 बच्चें घायल




श्रीमन तिवारी 

बैरिया बलिया।।थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव में मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल हो गए, एक बच्चें की हालत गंभीर बतायी जा रही है।हादसा तब हुआ जब बुधवार की दोपहर भरत छपरा गांव में मुहर्रम की ताजिया निकल रहा थी।मिली जानकारी के अनुसार ताजिया जब मुटुर वर्मा के घर के सामने पहुंचा तो घर के छज्जे से गुजर रहा बिजली का तार उठाने के दौरान जर्जर छज्जा गिर पड़ा,जिससे ताजिया देखने के लिए खड़े 10 वर्षीय आर्यन वर्मा पुत्र मुटुर वर्मा,10 वर्षीय परी पुत्री अशोक वर्मा,10 वर्षीय शिवांगी पुत्री राजेश वर्मा,07 वर्षीय छोटक वर्ष पुत्र गोपीचंद घायल हो गए।आर्यन की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज सीएचसी सोनबरसा में चल रहा है।जबकि अन्य का इलाज रानीगंज बाजार के एक निजी क्लिनिक में हो रहा है।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।