Breaking News

डॉ शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल को साहित्य श्री, एली प्रमोद बंसल सहित सत्ताइस प्रतिभाओं को मिला साहित्य संवाहक सम्मान






 साठ महिला रचनाकारों को दिया गया माँ राजपती देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2024

प्रयागराज।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के रजत जयंती वर्ष के अन्तर्गत मनाए जाने वाले समारोहों की श्रृंखला  में एक भव्य सम्मान समारोह में डॉ शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल को साहित्यश्री सम्मान से अलंकृत किया गया।इनके साथ साथ एली प्रमोद बंसल  ,भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र  , संरक्षक डॉ बालकृष्ण पाण्डेय  , सर्वेश कान्त वर्मा सरल डॉ रवींद्र प्रकाश सिंह मा० चंद्र शेखर प्राण  डॉ सुभाष चन्द्रा , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश, अरविंद मालवीय , प्रदीप सिंह   , डॉ अजय मालवीय, ललित मोहन श्रीवास्तव, केशव सक्सेना, पवनेश कुमार पवन  , पंडित राकेश मालवीय  , पंकज गुप्ता सहित सत्ताइस प्रतिभाओं को साहित्य संवाहक सम्मान से अलंकृत किया गया।

रविवार को स्थानीय ज्वाला देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सुभाष नगर  ( ममफोर्ड गंज) प्रयागराज के भव्य सभागार में सुप्रसिद्ध साहित्यकार जया मोहन की अध्यक्षता में महासंघ की सहयोगी संस्था श्री हनुमान पुस्तकालय दिया जाने वाला माँ राजपती देवी स्मृति साहित्य सम्मान2024  समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एली प्रमोद बंसल   मण्डलाध्यक्ष एसोसिएशन आफ एलायन्स क्लब इण्टर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 157 रहे।

  इस अवसर पर  श्री हनुमान पुस्तकालय द्वारा  चयनित देश की चर्चित  साठ महिला रचनाकारों  को  *मां राजपती देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2024* प्रदान किया और  जया मोहन के कहानी संग्रह  भूली बिसरी कहानियाँ  , डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु के कहानी संग्रह  शब्द संसार  ,  जनकवि प्रकाश  के प्रबंध काव्य  गुरु परशुराम  , मानिक सावी सहज के काव्य संग्रह  सावी संसार  , डॉ सतीश बब्बा के व्यंग्य संग्रह भखाराम राम नहीं रहे   , सर्वेश कान्त वर्मा सरल के काव्य संग्रह  अनामिका स्वर  , डॉ निशा नंदिनी भारतीय के निबंध संग्रह  वेदत्व  सहित डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के बाल काव्य संग्रह  तोते का स्कूल  , कहानी संग्रह  सोलह नई कहानियाँ  , आनंद नारायण पाठक के लघुकथा संग्रह  उत्कर्ष पथ  डॉ इन्दु गुप्ता की पुस्तक आम्र बौरों की गन्ध का लोकार्पण भी किया गया  और नगीन प्रकाशन मेरठ  द्वारा प्रकाशित  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से  प्रतिपादित पाठ्यक्रम पुस्तक सामान्य हिन्दी कक्षा बारह की पुस्तक लेखक सर्वेश कान्त वर्मा सरल की ओर से  पुस्तक में शामिल रचनाकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को पुस्तक की प्रति भेंट की गई।

समारोह के आयोजक श्री हनुमान पुस्तकालय के व्यवस्थापक, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने सम्मानित साहित्यकारों, पत्रकारों  , कवियों, लेखकों एवं शुभचिन्तकों को  सम्मान पत्र /  अंगवस्त्र  / प्रतीक चिह्न, मोती की माला व बैज  से अभिनंदित करके स्वागत किया।